मारकुंडी थाना क्षेत्र के मारकुण्डेय पेट्रोल पंप पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कार सवार ने 12 हजार रुपये का ईंधन भरवाकर बिना भुगतान किए भाग गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सफेद रंग की कार में सवार युवक पंप पर आया और 12 हजार रुपये का पेट्रोल भरवाया। वह अपने साथ डिब्बे भी लाया था। भुगतान का समय आने पर वह कार लेकर तेजी से भाग निकला। कर्मचारियों ने काफी दूर तक पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। पूरी घटना पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
घटना के बाद पंप प्रबंधन ने फुटेज के आधार पर पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर फरार कार सवार की तलाश में जुट गई है। थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि जानकारी मिली है, पंप पर लगे सीसीटीवी के अलावा आसपास लगे कैमरे की फुटेज देखी जा रही है। कार नंबर के आधार पर कार सवार की पहचान की जा रही है।