फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: एक साल पहले बना पुल पहली ही बारिश में बहा, छह गांवों का संपर्क टूटने से ग्रामीणों की बढ़ीं मुश्किलें

Sun, 30 Aug 2026 09:45 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: पाठा क्षेत्र में पहली ही बारिश ने विकास कार्यों की गुणवत्ता की पोल खोल दी है, जहां गौतमपुर, रुखमा खुर्द, डाडी, पंडित पुरवा, फुली पुरवा और नई दुनिया को जोड़ने वाला पिछले साल ही बना पुल बह गया है। इससे छह गांवों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है।
विज्ञापन
चित्रकूट पाठा पुल बहा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले के पाठा क्षेत्र में विकास कार्यों की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। गौतमपुर, रुखमा खुर्द, डाडी, पंडित पुरवा, फुली पुरवा और नई दुनिया को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग बारिश के बाद पूरी तरह टूट गया है। कल हुई तेज बारिश में पिछले साल बना पुल बह गया, जिससे छह गांवों का आवागमन ठप हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि पुल बहने से उन्हें पांच-छह किमी घूमकर आना-जाना पड़ रहा है।

विज्ञापन

बच्चों की पढ़ाई और मरीजों को अस्पताल ले जाने में भारी दिक्कत हो रही है। मामले को लेकर बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा ने प्रशासन पर निशाना साधा है। मोर्चा ने सवाल उठाया है कि एक साल पहले बना पुल इतनी जल्दी कैसे बह गया? क्या निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच हुई थी? सरकारी धन से बने निर्माण की जिम्मेदारी किसकी है? मोर्चा ने मांग की है कि प्रशासन तत्काल मौके का निरीक्षण करे।

विज्ञापन

http://



स्थायी और गुणवत्तापूर्ण निर्माण चाहिए

आवागमन बहाल करने के लिए अस्थायी व्यवस्था करे। पुल निर्माण की गुणवत्ता की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करे। मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि पाठा के ग्रामीणों के साथ खिलवाड़ अब बर्दाश्त नहीं होगा। विकास के नाम पर खानापूर्ति नहीं, स्थायी और गुणवत्तापूर्ण निर्माण चाहिए। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं हो सकी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें