फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: अंडा पार्टी में खूनी विवाद, युवक को पीटकर छत से नीचे फेंका, मौत के बाद परिजनों ने लगाया जाम

Wed, 22 Apr 2026 10:26 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: बहिलपुरवा थाना क्षेत्र में अंडा पार्टी के दौरान विवाद होने पर साथियों ने युवक को छत से फेंक दिया। फिर दुर्घटना दिखाने के लिए उस पर बाइक चढ़ा दी। प्रयागराज में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो और घटनास्थल पर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले में बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के खांच गांव में पार्टी के दौरान हुए विवाद के बाद युवक की साथियों ने पिटाई की। इसके बाद छत से नीचे फेंक दिया। प्रयागराज में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस को तहरीर दी, लेकिन कार्रवाई न होने से नाराज परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए एसपी कार्यालय व कलक्ट्रेट के सामने जाम लगा दिया और हंगामा करने लगे।  साथ ही, बिना कार्रवाई के अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। 

विज्ञापन

खांच गांव की गौरा देवी ने बताया कि उसके बेटे मनोज कुमार (19) को गांव का ही अजय उर्फ पप्पू अपने साथ ले गया था। रात में अपने घर में संजय में अंडा पार्टी की थी। उसी में कुछ विवाद हुआ था। इसमें अजय व उसके साथियों ने मिलकर बेटे को पीट कर छत से नीचे फेंक दिया था। इससे बेटा घायल हो गया था। घायल होने के बाद बेटे को प्राथमिक विद्यालय के पास छोड़ कर भाग गए थे और दुर्घटना दिखाने के लिए बेटे के ऊपर बाइक रख दी थी।

विज्ञापन

http://



लोगों को समझाने में जुटी है पुलिस

जानकारी होने पर बेटे को जिला अस्पताल से प्रयागराज रेफर किया गया था। वहां इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई।  परिजन शव लेकर गांव पहुंचे और कार्रवाई के लिए पुलिस से शिकायत किया।  आरोप लगाया कि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है। मजबूरी में परिजन व ग्रामीण शव लेकर एसपी कार्यालय व कलक्ट्रेट के सामने पहुंचे और सड़क जाम करते हुए हंगामा करने लगे। सूचना पर पुलिस पहुंची है। लोगों को समझाने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें