फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: बैरिकेडिंग लगाने से ताजियादारों में आक्रोश, ताजिया न निकालने पर अड़े…बोले- प्रशासन बना रहा दबाव

Sun, 06 Jul 2025 03:37 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: डीआईजी ने कहा कि हाईवे पर यातायात प्रभावित न हो और ताजिए का भी कार्यक्रम चलता रहे इसीलिए बैरिकेडिंग लगाई गई है। पूरे मार्ग पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
ताजियादारों से बातचीत करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले में मोहर्रम पर शहर के पुरानी बाजार में परंपरानुसार ताजिये निकलते हैं। इसके लिए शनिवार को ताजिए वाले रास्ते में प्रशासन ने आधी सड़क पर बैरिकेडिंग लगा दी। आधी सड़क से ही ताजिए निकालने की अनुमति दी गई। इस पर ताजिएदार नाराज हो गए। एलान किया कि ताजिए नहीं निकालेंगे।

विज्ञापन

इसकी जानकारी होने पर डीआईजी राजेश एस चित्रकूट पहुंचे। देर शाम को पुरानी बाजार चौक के पास डीआईजी एसपी व अपर एसपी के ताजिएदारों की बैठक जारी है। डीआईजी ने कहा कि हाईवे पर यातायात प्रभावित न हो और ताजिए का भी कार्यक्रम चलता रहे इसीलिए बैरिकेडिंग लगाई गई है।

विज्ञापन

ताजिया न निकालने पर अड़े ताजियादार
पूरे मार्ग पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। इस पर ताजिएदारों ने कहा कि यह अन्याय है। पहले कभी ऐसा नहीं हुआ। हमेशा पूरे मार्ग पर ताजिए निकलकर ढोल पीटे जाते रहे हैं। अब प्रशासन दबाव बनाकर नई परंपरा चालू कर रहे हैं। यह मंजूर नहीं है। ताजिएदार ताजिया न निकालने पर अड़े हैं। इसे लेकर समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों के बीच बातचीत जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें