फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: शादी से मुकरने पर दुष्कर्म पीड़िता ने सुसाइड नोट लिखकर दी जान, प्रधान समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट

Tue, 09 Apr 2024 10:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

यूपी के चित्रकूट जिले में धोखा मिलने पर दुष्कर्म पीड़िता ने सुसाइड नोट लिखकर जान दे दी। परिजनों ने शादी का झांसा देकर समझौता करा दिया था। बाद में प्रधान पुत्र शादी से मुकर गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले में रैपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ प्रधान पुत्र ने दुष्कर्म किया। मामला कोर्ट पहुंचने पर आरोपी के परिजनों ने युवती को शादी का झांसा देकर समझौता कर लिया। बाद में ये लोग वादे से मुकर गए। धोखा मिलने से आहत युवती ने सुसाइड नोट लिखकर मंगलवार देर शाम फंदा लगाकर जान दे दी। युवती के पिता ने प्रधान, उसके पुत्र समेत छह के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि ग्राम प्रधान मुन्ना के पुत्र अखिल कुमार ने अक्तूबर 2023 में बेटी के साथ खेत में दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन


इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस बीच गांव में ही आरोपी के परिजनों ने समझौता करते हुए अपने बेटे की शादी बेटी से तय कर दी। फरवरी 2024 में शादी तय थी। घर वालों का आरोप है कि प्रधान व उसका पुत्र लगातार शादी टाल रहे थे, साथ ही दहेज की मांग करने लगे।

 

इससे परेशान होकर अदालत में एक वाद भी दायर किया गया। इसकी बुधवार को तारीख लगी है। इसी बात को लेकर मंगलवार की शाम को दोनों के परिजनों के बीच कहासुनी हो गई, जिस पर प्रधान व उसके पुत्र ने शादी करने से इन्कार कर दिया। जिससे आहत होकर युवती ने कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

 
विज्ञापन

सीओ निष्ठा उपाध्याय ने बताया कि घटना स्थल से सुसाइड नोट मिला है। युवती ने मां से परिजनों का ख्याल रखने की बात लिखी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर सभी छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही इनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें