फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत-बचाव तेज, मंदाकिनी के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन अलर्ट

Tue, 01 Sep 2026 10:28 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: लगातार बारिश के बीच मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है और राहत-बचाव कार्य तेज कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
मंदाकिनी के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन अलर्ट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिलाधिकारी पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में एनडीआरएफ टीम समेत अन्य बचाव दलों को सक्रिय रखा गया है। जलभराव और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। नावों के जरिए घरों में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। प्रशासन की टीमें संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी कर रही हैं।

विज्ञापन

लाउडस्पीकर से लोगों को किया जा रहा अलर्ट

प्रशासन की ओर से प्रभावित और निचले इलाकों में लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को सतर्क किया जा रहा है। ग्रामीणों से अपील की जा रही है कि वे बाढ़ के पानी और नदी के आसपास जाने से बचें तथा खतरा बढ़ने पर तत्काल सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं।

बचाव दल किए गए सक्रिय

एनडीआरएफ और अन्य राहत-बचाव दलों को जरूरत के अनुसार प्रभावित क्षेत्रों में भेजा जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारी जलस्तर और जलभराव की स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के साथ ही जरूरी राहत व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है।

विज्ञापन

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी आपात स्थिति में राहत एवं बचाव टीमों का सहयोग करें। लगातार बारिश और मंदाकिनी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन की निगरानी लगातार जारी है।



http://
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें