चित्रकूट जिले में झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत खोह गांव के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक बाइक से शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। मृतकों में एक खोह गांव और दूसरा पूर्वतारोहा गांव का निवासी था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बकरेही गांव में शादी समारोह में शामिल होने के लिए शुक्रवार को गए थे। देर रात को बाइक से लौटते समय हादसा हो गया। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं लगाया था। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। मौके से ट्रक लेकर चालक भाग निकला है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।