फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन भर साथ रहे, एक साथ छोड़ी दुनिया: रोते-चीखते शव से लिपट गए परिजन, पढ़ें चित्रकूट हादसे की दर्दनाक कहानी

Tue, 05 Mar 2024 07:05 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर अन्ना मवेशी से टकराकर कार पलट गई थी। हादसे में रिटायर्ड मेजर और उनकी पत्नी की मौत हो गई, जबकि पौत्र-पौत्री और दामाद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
chitrakoot road accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले में दर्दनाक हादसे के बाद जैसे ही रिटायर्ड मेजर व उनकी पत्नी के शव घर पहुंचे तो भीड़ लग गई। परिजन चीखते हुए शवों से लिपट गए। परिजनों ने कहा कि जीवन भर का साथ निभाने के साथ एक साथ दोनों ने दुनिया भी छोड़ दी।

विज्ञापन

मऊ के गायत्रीनगर मोहल्ला निवासी यमुना प्रसाद वर्ष 2013 में सेना से मेजर पद से रिटायर्ड होने के बाद यहीं रहने लगे थे। उन्होंने बेटी और बेटों का विवाह कराया। दोनों बेटे मऊ में ही व्यापार करते हैं। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही आवास पहुंचे, तो चीख पुकार मच गई। परिजनों ने बताया कि मंगलवार को दोनों को अंतिम संस्कार होगा।

अन्ना मवेशियों के कारण अक्सर होतीं घटनाएं
झांसी-मिर्जापुर हाईवे किनारे बरगढ़ से लेकर भरतकूप तक कई स्थानों पर बीच रोड पर अन्ना मवेशी बैठे रहते हैं। कई मवेशी तो अचानक वाहनों के सामने आ जाते हैं। इससे दर्दनाक हादसे हो जाते हैं। ऐसी ही घटना में मऊ थाना क्षेत्र के पति और पत्नी की मौत हो गई। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे सैकड़ों गांव पड़़ते हैं।

तीन माह पहले भी हुआ था हादसा
इन गांवों के अन्ना मवेशी बीच सड़क में आकर बैठ जाते हैं। मऊ क्षेत्र के कोनिया सहित रामनगर, भौरी सहित जिला मुख्यालय के कालूपुर गांव के पास मवेशी बीच सड़क में बैठे देखे जाते है। कई बार दुर्घटनाएं हो जाती है। तीन माह पहले मऊ क्षेत्र में मवेशी सामने आ जाने से एक कार अनियंत्रित होने से पेड़ से टकरा गई थी।

दरोगा और एक बाइक सवार युवक की हो चुकी है मौत
इससे बांदा जिले के मुहरावा चौकी में तैनात दरोगा की मौत हो गई थी। अहिरी गांव के पास मवेशी आ जाने से बाइक अनियंत्रित होने से गिर गई थी। इससे एक युवक की मौत हो गई थी। शहर के प्रयागराज मार्ग पर अन्ना मवेशी से टकराने पर एसडीएम कॉलोनी निवासी एक बाइक सवार युवक की मौत हो चुकी है।

मवेशी से टकराकर पलटी थी कार, रिटायर्ड मेजर और पत्नी की मौत
झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर अन्ना मवेशी से टकराकर कार पलट गई। इस हादसे में रिटायर्ड मेजर और उनकी पत्नी की मौत हो गई, जबकि पौत्र-पौत्री और दामाद गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की हालत गंभीर देखकर प्रयागराज रेफर कर दिया है।

बहन के देवर के वैवाहिक कार्यक्रम में गए थे सभी
मऊ के गायत्री नगर निवासी मोबाइल कारोबारी पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि उनके पिता सेवानिवृत्त मेजर यमुना प्रसाद (58), मां मीना देवी (55), पुत्र मोहित (14), पुत्री वैष्णवी (10) 28 फरवरी को प्रयागराज के फूलपुर थाना क्षेत्र के जोगिया सेरलपुर में ब्याही बहन मंजू के देवर के वैवाहिक कार्यक्रम में गए थे।

कार सवार लोगों की चीख पुकार मच गई
सोमवार को बहन के पति प्रदीप कुमार अपनी कार से सभी को लेकर मऊ छोड़ने आ रहे थे। झांसी-मिर्जापुर हाईवे के मऊ कस्बे से तीन किलोमीटर पहले कटिया के पास अचानक सामने अन्ना मवेशी आ गया। मवेशी से कार टकराकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। इससे कार सवार लोगों की चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

पौत्र-पौत्री और दामाद की हालत गंभीर, प्रयागराज रेफर
राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। राहगीरों की मदद से पुलिस ने कार के शीशे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। एम्बुलेंस से सभी को सीएचसी लाया गया। डॉक्टर ने रिटायर्ड मेजर और उनकी पत्नी को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें