फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: ट्रेन के दरवाजे पर खड़े होकर गुटखा खाते वक्त पटरी पर गिरा युवक, मौत

Mon, 29 Sep 2025 09:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

ट्रेन के दरवाजे पर गुटखा खाना एक युवक को महंगा पड़ गया। पटरी पर गिरने से  युवक की मौत हो गई। हादसा दोस्तों के साथ प्रयागराज घूमने जाते समय हुआ।
विज्ञापन
रवि की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस की बोगी के दरवाजे पर खड़े होकर गुटखा खा रहा युवक संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। युवक शाहजहांपुर का निवासी था। शाहजहांपुर के तिलहर गांव निवासी विनोद कुमार ने बताया कि वह तिलहर निवासी रवि (35) और अन्य दोस्तों के साथ जबलपुर से प्रयागराज जा रहे थे। ट्रेन जब मानिकपुर थाना अंतर्गत पन्हाई स्टेशन के पास पहुंची तभी रवि बाथरूम गया। इसके बाद वह बोगी के गेट पर खड़ा होकर गुटखा खाने लगा। इसी बीच संतुलन बिगड़ने पर वह बोगी के नीचे गिर पड़ा।
विज्ञापन


इसके बाद स्कार्ट पुलिस काे सूचना दी गई। मानिकपुर स्टेशन पर ट्रेन के रुकते ही जीआरपी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मानिकपुर थाना प्रभारी श्रीप्रकाश यादव मय फोर्स पहुंचे और रवि को एंबुलेंस से सीएचसी ले गए। वहां पर डॉक्टर ने युवक के मृत होने की पुष्टि की। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। सोमवार को परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें