फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: ई-रिक्शा पलटने से 11 लोग घायल, तीन की हालत नाजुक, जिला अस्पताल रेफर

Tue, 11 Aug 2026 06:41 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

यूपी के चित्रकूट जिले में सड़क हादसा हुआ। ई-रिक्शा पलटने से 11 लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। 
विज्ञापन
अस्पताल में मौजूद घायलों के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानिकपुर थाना क्षेत्र में काली घाटी के पास एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक समेत 11 सवारियां घायल हो गईं। घायलों में तीन की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर किया, इनमें एक बच्ची समेत तीन महिलाएं शामिल हैं। सभी आधार कार्ड बनवाने गए थे।
विज्ञापन


यह हादसा कर्वी-मानिकपुर मार्ग पर दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुआ। ई-रिक्शा मानिकपुर से गाढ़ा कछार की ओर जा रहा था। घायलों को तत्काल दो एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। दुधअनिया निवासी कृष्णा देवी (24), बेटी अंशिका (7), गाढ़ा कछार निवासी रानी देवी (40) गंभीर रूप से घायल हुए। इन तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया। अन्य घायलों में रानी देवी की बेटी राधा देवी (8) भी शामिल हैं। उजेरिया, प्रांशु (7), साधना देवी (15), चुनकी देवी (37), मीरा देवी और सुमित (10) भी घायल हुए।
विज्ञापन

कौबरा निवासी चालक शुभम को भी चोटें आईं। श्रीपाल ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ई-रिक्शा में सवार बच्चे आधार कार्ड बनवाने के लिए मानिकपुर आए हुए थे। मानिकपुर से लौटते समय यह हादसा हो गया। थाना प्रभारी अजीत कुमार पांडेय ने जानकारी दी कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें