फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: खेल महोत्सव में छाए चिंटल्स स्कूल के खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। तात्याटोपेनगर स्थित सीएचएस एजुकेशन सेंटर में सेवा पखवाड़ा खेल महोत्सव चल रहा है। सोमवार को हुई प्रतियोगिताओं में चिंटेल्स स्कूल के खिलाड़ी छह वर्गों में अव्वल रहे। विद्यालय की टीम ने बास्केटबॉल बालक-बालिका, खो-खो बालक-बालिका और शतरंज बालक-बालिका वर्ग में खिताब जीते। वहीं, टेबल टेनिस में दूसरा और बैडमिंटन व फुटबॉल में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


बास्केटबॉल बालिका वर्ग के फाइनल में चिंटेल्स ने स्वराज इंडिया को 24-19 से हराया। मुकाबले में ज्योति चंद सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनी गईं। खो-खो बालिका वर्ग में चिंटेल्स की टीम ने श्रीराम एजुकेशन को 11-1 से शिकस्त दी। इस वर्ग में अविका सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहीं। खो-खो के बालक वर्ग के रोमांचक फाइनल में चिंटेल्स ने सीएचएस एजुकेशन को 17-16 से हराया। देवांश सिंह सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने।

शतरंज के बालक और बालिका वर्ग में भी चिंटेल्स की टीम विजेता रही। वहीं, बास्केटबॉल के बालक वर्ग में वीरेंद्र स्वरूप ने चिंटेल्स की टीम को 18-44 के बड़े अंतर से हराया। विद्यालय प्रबंधन ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को उपलब्धियों के लिए बधाई दी।
विज्ञापन


बास्केटबॉल बालिका वर्ग के फाइनल में चिंटेल्स ने स्वराज इंडिया को 24-19 से हराया। मुकाबले में ज्योति चंद सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनी गईं। खो-खो बालिका वर्ग में चिंटेल्स की टीम ने श्रीराम एजुकेशन को 11-1 से शिकस्त दी। इस वर्ग में अविका सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहीं। खो-खो के बालक वर्ग के रोमांचक फाइनल में चिंटेल्स ने सीएचएस एजुकेशन को 17-16 से हराया। देवांश सिंह सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने।

शतरंज के बालक और बालिका वर्ग में भी चिंटेल्स की टीम विजेता रही। वहीं, बास्केटबॉल के बालक वर्ग में वीरेंद्र स्वरूप ने चिंटेल्स की टीम को 18-44 के बड़े अंतर से हराया। विद्यालय प्रबंधन ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को उपलब्धियों के लिए बधाई दी। डायरेक्टर मोहित यादव ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें