फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बास्केटबॉल में चिंटल्स स्कूल व गुरु हरराय एकेडमी जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। पूर्व सांसद स्व. चौ. हरमोहन सिंह यादव की स्मृति में मनाए जा रहे सेवा पखवाड़े के तहत आयोजित खेल महोत्सव 2025 का समापन मंगलवार को मेहरबान सिंह का पुरवा स्थित सीएचएस गुरुकुलम स्कूल में हुआ।
विज्ञापन


इसमें हुई बास्केटबॉल प्रतियोगिता के बालक वर्ग में चिंटल्स स्कूल व बालिका में गुरु हरराय एकेडमी विजेता रहे। बैडमिंटन बालक वर्ग में स्कॉलर मिशन व बालिका वर्ग में डीपीएस आजादनगर विजेता रहे।

क्रिकेट बालक वर्ग में विजडम एजुकेशन सेंटर विजेता, डीपीएस बर्रा उपविजेता रहा। प्लेयर ऑफ द मैच व टूर्नामेंट आलोक को चुना गया। बास्केटबॉल बालक वर्ग में श्री सनातन धर्म विद्यालय द्वितीय, गुरु हर राय अकादमी तृतीय रहे।
विज्ञापन


बालिका वर्ग में स्वराज इंडिया स्कूल द्वितीय और फातिमा स्कूल तृतीय रहा। बैडमिंटन बालक वर्ग में सीएचएस एजुकेशन सेंटर द्वितीय और डीपीएस बर्रा तृतीय रहा। बालिका वर्ग में ऑक्सफोर्ड स्कूल द्वितीय, स्कॉलर मिशन स्कूल तृतीय रहा।

महोत्सव में मुख्य अतिथि उप्र समाज कल्याण व अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण विभाग के राज्यमंत्री असीम अरुण ने कहा कि खेलों से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है। इससे बच्चे अनुशासन भी सीखते हैं। वर्तमान में सरकार खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा दे रही है।

उन्होंने फाइनल मुकाबलों के विजेता, उपविजेता टीमों व उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पदक, ट्रॉफी और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। मौके पर पूर्व सभापति विधान परिषद चौधरी सुखराम सिंह यादव, सीएचएस एजुकेशन फाउंडेशन की संरक्षिका नीता सिंह, टेबल टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव पाठक, अपोलो इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के सचिव अंशुमन बुधौलिया, प्रधानाचार्या ज्योति विज मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें