मालगाड़ी के इंजन में लगे पेंटो में चाइनीज मांझा फंस जाने से ओएचई (ओवरहेड इक्विपमेंट) लाइन ट्रिप हो गई। इससे अप और डाउन लाइन दोनों ट्रिप हो गईं। लाइनों में करंट बंद होने से सभी ट्रेनें जहां की जहां रुक गईं।
गोविंदपुरी स्टेशन के आगे पेंटो में चाइनीज मांझा फंस जाने से ओएचई लाइन ट्रिप
डेमो पिक
कानपुर-दिल्ली रूट पर गोविंदपुरी स्टेशन के आगे गुरुवार सुबह मालगाड़ी के इंजन में लगे पेंटो में चाइनीज मांझा फंस जाने से ओएचई (ओवरहेड इक्विपमेंट) लाइन ट्रिप हो गई। इससे अप और डाउन लाइन दोनों ट्रिप हो गईं। लाइनों में करंट बंद होने से सभी ट्रेनें जहां की जहां रुक गईं। झांसी रूट भी प्रभावित हुआ।
दिल्ली से आने वाली डाउन लाइन की ओएचई लाइन दस मिनट बाद चालू हो गई लेकिन दिल्ली जाने वाली अप लाइन करीब पौने दो घंटे बाद चालू हो सकी। कानपुर से जाने वाली चित्रकूट इंटरसिटी एक्सप्रेस और छह मालगाड़ियां फंस गईं।
गोविंदपुरी स्टेशन के आगे पेंटो में चाइनीज मांझा फंस जाने से ओएचई लाइन ट्रिप
डेमो पिक
सुबह 9:50 बजे गोविंदपुरी स्टेशन के आगे दिल्ली जा रही मालगाड़ी के इंजन में लगे पेंटो (इंजन और ओएचई लाइन को जोड़ने वाला उपकरण) में चाइनीज मांझा फंस गया। मांझा फंसने से पेंटो के ओएचई लाइन में टकराने से स्पार्किंग हुई और लाइन ट्रिप हो गई। अप लाइन ट्रिप होने से डाउन लाइन भी बंद कर दी गई। एहतियातन डाउन लाइन भी बंद हो जाती है।
ऐसा माना जाता है कि हादसे की स्थिति में ट्रेन अगर डाउन लाइन की तरफ पलटे तो उस पर कोई ट्रेन न आ सके इसलिए डाउन लाइन भी बंद हो जाती है। पेंटो में खराबी होने की जानाकरी मिलने पर डाउन लाइन की ओएचई सुबह 10 बजे चालू हो गई। इसके बाद ओएचई प्रभारी राजेंद्र सिंह की अगुवाई में इंजीनियरों की टीम ने मरम्मत की। सुबह 11:30 बजे लाइन बहाल हो गई।