फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बच्चों की भाषा व गणित को सीखने-समझने की दक्षता का होगा परीक्षण

Mon, 24 Nov 2025 01:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। बच्चों की पढ़ने-लिखने और गणित समझने की क्षमता को बेहतर किया जाएगा। इसके तहत कक्षा एक और दो के बच्चों की भाषा व गणित को सीखने-समझने की दक्षताओं का परीक्षण निपुण एप के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 1832 परिषदीय विद्यालयों में करीब 1.28 लाख से अधिक बच्चे पंजीकृत हैं। निपुण भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कई प्रकार की शैक्षिक गतिविधियां स्कूलों में संचालित की जा रही हैं।
निपुण भारत मिशन को और मजबूत बनाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग कक्षा एक और दो के बच्चों के सीखने के स्तर का पता लगाने के लिए चार दिसंबर से परीक्षण शुरू करेगा। इसमें जिले के 1452 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 200 डीएलएड प्रशिक्षुओं की मदद से आकलन कराया जाएगा।
विज्ञापन

मिशन के तहत एक से दूसरी कक्षा तक अध्ययनरत बच्चों के अधिगम स्तर को बेहतर बनाने और उस कक्षा के अनुरूप स्तर पर लाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि कक्षा एक से तीन के पाठ्यक्रम के अनुसार गणित और हिंदी की आधारशिला क्रियान्वयन बुकलेट विकसित कर शिक्षकों को उपलब्ध कराई गई है। इसका उद्देश्य बच्चों के शिक्षा के स्तर को मजबूत करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें