फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सीएलएफ स्तर पर खुलेंगे 40 कार्यालय, समूह की महिलाएं बता सकेंगी समस्याएं

Mon, 24 Nov 2025 01:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। समूह की महिलाओं की समस्याओं का समाधान करने के लिए सीएलएफ स्तर पर 40 व ग्राम संगठन स्तर पर 200 कार्यालय खोले जा रहे हैं। इनमें समूह से ही चुनी गई महिलाओं को प्रभार सौंपा गया है, जो इनकी समस्याओं का सुनेंगी और उसका समाधान करेंगी। इसके लिए शासन से प्रति सीएलएफ के लिए 3.50 लाख रुपये दिए गए हैं। जबकि ग्राम संगठन स्तर पर कार्यालय खोलने के लिए 75-75 हजार रुपये दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में नौ हजार से अधिक स्वयं सहायता समूह संचालित हैं, जिससे करीब 90 हजार महिलाएं जुड़ी हैं। इन्हें कौशल के अनुसार प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। साथ ही कारोबार करने के लिए बैंक से ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है, लेकिन कई महिलाएं समस्याओं के कारण कारोबार नहीं कर पा रही हैं। वहीं, गांव स्तर पर रहने की वजह से इनकी आवाज उच्चाधिकारियों तक नहीं पहुंच पाती है। ऐसे में एनआरएलएम विभाग ने सीएलएफ (क्लस्टर लेवल फेडरेशन) कार्यालय खोले जाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा ग्राम संगठन स्तर पर भी कार्यालय खोले जा रहे हैं।
जिला मिशन प्रबंधक तौकीर आलम ने बताया कि कई बार समूह की महिलाओं को मानदेय, कारोबार व अन्य मुद्दों पर समस्या होती है। इसकी वजह से उन्हें काम करने में दिक्कत होती है। इसका ध्यान रखते हुए शासन ने इनके लिए सीएलएफ व ग्राम स्तर पर कार्यालय खोले जाने का निर्णय लिया है। यहां तैनात सीएलएफ समूह की महिलाओं के काम की समय-समय पर समीक्षा करेंगी। साथ ही इन्हें प्रशिक्षण देने व सरकारी योजनाओं के पात्र व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का कार्य करेंगी। साथ ही सामाजिक व आर्थिक मुद्दों को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का कार्य करेंगी। एक ब्लॉक में चार सीएलएफ के हिसाब से 40 कार्यालय खुलने हैं। इनमें 25 में कार्यालय खुल चुके हैं, जबकि अन्य में जल्द ही खोले जाएंगे। वहीं ग्राम संगठन स्तर पर कार्यालय खोलने के लिए भी योजना पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

.....................
वर्जन
समूह की महिलाओं के लिए 40 सीएलएफ व ग्राम संगठन स्तर पर 200 कार्यालय खोले जा रहे है। इसके लिए शासन से धनराशि उपलब्ध कराई गई है। इनमें 25 सीएलएफ संचालित हो चुके हैं। अन्य के लिए सीएलएफ प्रभारी को भवन की तलाश करने को कहा गया है। यहां महिलाएं अपनी समस्याओं को दर्ज करा सकेंगी। साथ ही समय-समय पर योजनाओं से जुड़े प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगी। - गंगाराम वर्मा, उपायुक्त, एनआरएलएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें