फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नौनिहाल पढ़ेंगे प्रेरक कहानियां, लाइब्रेरी कॉर्नर में संगृहित होगीं पुस्तकें

Fri, 18 Jul 2025 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। परिषदीय स्कूलों के बच्चों को अंग्रेजी, गणित और विज्ञान में निपुण बनाने के साथ उनमें संस्कार और साहस जागृत करने का काम भी किया जाएगा। इसके लिए प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में स्थापित लाइब्रेरी कॉर्नर में प्राचीन कहानियों की पुस्तकों को संगृहित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के प्रत्येक विद्यालय में प्राथमिक स्तर के लिए 29 जबकि उच्च प्राथमिक स्तर पर 58 कहानियों की पुस्तकें उपलब्ध कराई जा रही हैं। बीईओ मुख्यालय संजय गुप्ता ने बताया कि शासन स्तर से स्कूलों में शिक्षा के स्तर में गुणात्मक सुधार का निर्णय लिया गया है। इसके तहत समय-समय पर स्कूलों में तरह-तरह की व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
जिले के सभी परिषदीय स्कूलों में तीन साल पहले लाइब्रेरी कॉर्नर स्थापित किए गए थे। इसमें कुछ किताबें भी उपलब्ध कराई गई थी। अब शासन ने लाइब्रेरी कॉर्नर को विकसित करने का निर्णय लिया है। क्वालिटी ऑफ स्कूल कार्यक्रम के तहत बेसिक शिक्षा विभाग को प्राथमिक स्तर के लिए 29 व उच्च प्राथमिक स्तर के लिए 58 कहानियों की पुस्तकें उपलब्ध कराई जा रही है। बताया कि किताबें आ चुकी हैं, इन्हें जल्द ही स्कूलों में वितरित किया जाएगा। छात्रों के यह किताबें स्कूल और घर पर पढ़ने के लिए प्रधानाध्यापक की सहमति से उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

.................

साहस और जीवन सफलता की मिलेगी जानकारी

लाइब्रेरी कॉर्नर विकसित होने से छात्र-छात्राओं का ज्ञान बढ़ेगा। पुस्तक में देशी और विदेशी प्राचीन राजाओं के साथ ही समय-समय पर अपनी वीरता का परिचय दिखाने वाले लोगों की कहानियों को पुस्तक में स्थान दिया गया है। इसके साथ ही पौधों, पक्षियों और पशुओं से मानव का नाता संबंधित कहानियों की पुस्तकों को चुना गया है। मानव कर्तव्य और मां का प्यार आदि शीर्षक की पुस्तकें भी इसमें शामिल की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें