फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर विकास मंत्री का इंतजार करते-करते थक गए बच्चे, फिर तोड़नी शुरू कर दी तख्तियां

Mon, 31 Dec 2018 08:24 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
फटे पड़े पोस्टरों को एकत्रित करता छात्र
विज्ञापन
यूपी के इटावा जिले में जन जागरुकता से जुड़ी रैलियों में छात्र-छात्राओं की ऊर्जा का इस्तेमाल होता रहा है। सोमवार को स्वच्छता रैली के लिए भी छात्र-छात्राओं को बुलाया गया था। कड़ाके की ठंड में छात्र सुबह 9 बजे से कलक्ट्रेट परिसर में पहुंचकर पंक्तिबद्ध खड़े हो गए। 
विज्ञापन


नगर विकास मंत्री के आने का प्रस्तावित समय सुबह साढ़े 11 बजे का था। वह  दोपहर एक बजे पहुंचे। करीब चार घंटे तक छात्र-छात्राएं कलक्ट्रेट परिसर में जमा रहे। उनके साथ कई प्रधानाचार्य, शिक्षक, शिक्षिकाएं भी मौजूद रहीं। यह छात्र अपने हाथों में स्वच्छता से जुड़े स्लोगन की तख्तियां व पोस्टर लिए हुए थे। काफी समय बीतने के बाद दोपहर करीब 12 बजे तमाम छात्रों के धैर्य ने जवाब दे दिया।
विज्ञापन

छात्र जमीन पर गिर गया

शोरगुल करते इन छात्रों ने अपने हाथों में पकड़ी तख्तियां तोड़ डालीं। बाद में शिक्षकों ने इन्हें शांत किया। इसी बीच उन्हें प्यास बुझाने के लिए पानी की बोतलें पकड़ाई गईं। इस पर कुछ बोले, पानी मिला है, खाने को नहीं है। रैली के समापन स्थल जीआईसी में कार्यक्रम समाप्त होने के बाद छात्र-छात्राओं को पानी की छोटी बोतल, एक केला और एक बिस्कुट का पैकेट दिया गया। इस पर कई छात्र बोले,3-4 घंटे के बाद खाने के लिए यह दिया गया।


रैली में शामिल छात्र-छात्राएं जब जीआईसी मैदान पर पहुंचे, तभी एसडी इंटर कॉलेज के11 वीं के छात्र राशिद को चक्कर आ गया। इससे वह जमीन पर गिर गया। पास में खड़े साथी छात्रों ने उसे पास में पड़े सोफे पर बैठाया। उसे पानी लाकर दिया। हालांकि कुछ देर बाद वह सामान्य गया। उसने बताया कि उसे अचानक चक्कर आ गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें