फोटो-22- प्रदर्शनी में छात्राओं से मॉडल्स के बारे में जानकारी लेते डीआईजी विजिलेंस राजीव मल्होत्र
- फोटो : HARDOI
कछौना। कस्बे के यूजे इंटरनेशनल स्कूल में चल रही दो दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी का रविवार को समापन हो गया। डीआईजी विजिलेंस राजीव मल्होत्रा समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। डीआईजी ने बच्चों द्वारा तैयार किए गए मॉडल्स का अवलोकन किया। उनकी सराहना कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
डीआईजी ने प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा तैयार किए गए जल प्रदूषण नियंत्रक, वायु प्रदूषण नियंत्रक, ध्वनि प्रदूषण नियंत्रक, सोलर लाइट, सौर्यमंडल, ऑटो स्ट्रीट लाइट व जल संचयन आदि मॉडल्स का अवलोकन किया और उनका उत्साहवर्धन किया।
इस मौके पर जगदीश गुप्ता, प्रबंधक शिवम गुप्ता, प्रधानाचार्य शिवनारायण, पूर्व नगर अध्यक्ष उमा गुप्ता, रजनीश सिंह, श्रवण गुप्ता व व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरव गुप्ता आदि मौजूद रहे।