बच्चों को बांटी गईं कलर बुक्स और रंग
कार्यक्रम के दौरान सभी बच्चों को कलर बुक्स और रंग वितरित किए गए। क्लब की सदस्यों ने बच्चों को पढ़ने के साथ अपनी रचनात्मक प्रतिभा को विकसित करने के लिए प्रेरित किया। बच्चों को खाने की सामग्री भी वितरित की गई। क्लब की प्रोजेक्ट डायरेक्टर रुचि आनंद अग्रवाल और रुचि रविश अग्रवाल ने बच्चों के लिए बुक शेल्फ के साथ कहानी और कविताओं की पुस्तकें उपलब्ध कराईं। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए पुस्तकालय सीखने और अपनी कल्पनाओं को आकार देने का बेहतर माध्यम बनेगा।