फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: महाराजा अग्रसेन जयंती पर बच्चों ने प्रस्तुत की नृत्यकला व झांकी

Sun, 21 Sep 2025 01:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव में नृत्यकला, झांकी व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का शनिवार की शाम एक गेस्टहाउस में आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पुखरायां में चल रहे महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत शनिवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विशेष आकर्षण नृत्यकला, झांकी व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता रही। कार्यक्रम का शुभारंभ आलोक कंछल, राजकिशोर कंछल, अनिल बंसल ने महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ किया। अग्रवाल सभा के संरक्षक अनुभव अग्रवाल ने कहा कि महोत्सव की परंपरा समाज में एकता, भाईचारे और संस्कारों का प्रतीक है। बच्चों को इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की प्रेरणा दी। बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर आधारित नृत्य ने वातावरण को भावपूर्ण बना दिया। वहीं, आधुनिक नृत्य और शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुतियों ने सभी दर्शकों का दिल जीत लिया।
अग्रवाल सभा के अध्यक्ष उमंग अग्रवाल ने बताया कि फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने विभिन्न किरदारों का रूप धारण कर समाज को सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया है। अग्रवाल सभा मंत्री पुलकित गोयल ने बताया कि जयंती महोत्सव के तहत 21 सितंबर को साइकिल दौड़, एथलीट मीट, सामान्य ज्ञान, चित्रकला, कैंडी रेस, नींबू-चम्मच दौड़ सहित महिलाओं के लिए थाल सजावट, डांडिया सजावट, अग्रसेन मेला, म्यूजिकल चेयर, लकी ड्रा और तंबोला जैसे आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

यहां अग्रवाल सभा के महामंत्री शुभम बंसल, कोषाध्यक्ष प्रफुल्ल गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, उपाध्यक्ष अभिषेक गोयल, शिवम गर्ग, संयोजक आशीष गोयल, वरिष्ठ मंत्री सत्यम गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें