जसवंतनगर। श्री जोधा सिंह इंटर कॉलेज में जिला स्तर पर पहली बार कलारीपट्टू व कुरास खेल प्रतियोगिता का आयोजित की गई। कुरास प्रतियोगिता में किशन और अमन, सलोनी और पलक व नंदिनी और नंदिनी के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, इसके अलावा अर्चित, सरस, जेपी, प्रियांशु, अर्णव, समीप, भविष्य सहित अनेक खिलाड़ियों ने भी उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि आरएसएस विभाग सह संचालक रामनरेश शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में जोधा सिंह इंटर कॉलेज हरकूपुर, जिला पंचायत इंटर कॉलेज हेंवरा, मुलायम सिंह इंटर कॉलेज रायनगर और चौ. सुघर सिंह इंटर कॉलेज जसवंतनगर के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विजेता खिलाड़ियों को मेडल, शील्ड और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। खेल शिक्षक जय प्रकाश ने कहा कि कलारीपट्टू खेल की उत्पत्ति केरल से हुई। यहएक ऐसा पारंपरिक खेल है जिसमें आत्म रक्षा की भावना प्रबल होती है। (संवाद)