फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब ‘मैडम जी’ की जगह पढ़ाते मिले ‘बेटा जी’

Wed, 02 Nov 2016 10:31 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बेटे ने मां के फर्जी हस्ताक्षर भी कर रखे थे
विज्ञापन
कानपुर के प्राथमिक विद्यालय बेनाझाबर प्रथम में बुधवार दोपहर को शिक्षिका चंद्रप्रभा शर्मा की जगह उनका बेटा पढ़ाता मिला। अटेंडेंस रजिस्टर में बेटे ने मां के फर्जी हस्ताक्षर भी कर रखे थे। फर्जी हस्ताक्षर करने का यह सिलसिला पिछले कई दिन से चल रहा था। मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (एडी) बेसिक फतेह बहादुर सिंह के निरीक्षण में यह खुलासा हुआ। उन्होंने शिक्षिका को तत्काल सस्पेंड कर बीएसए अंबरीश यादव और खंड शिक्षा अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

एडी बेसिक फतेह बहादुर सिंह के मुताबिक यह फर्जीवाड़ा प्रभारी प्रधानाध्यापिका नीरज मिश्रा की जानकारी में था। इस कारण जांच के बाद उन पर भी कार्रवाई होगी। इसके अलावा एडी बेसिक को शिक्षिका वंदना पाल भी अनुपस्थित मिलीं लेकिन रजिस्टर में उनकी हाजिरी लगी थी। पूछताछ में दूसरे शिक्षकों ने बताया कि वह परिसर में ही बने उच्च प्राथमिक स्कूल में पढ़ा रही हैं। इस पर एडी बेसिक ने वंदना पाल की संबद्धता को लेकर भी बीएसए से स्पष्टीकरण मांगा है। निरीक्षण में 176 में 33 बच्चे ही स्कूल में पढ़ते मिले। जांच में यह भी पता चला कि स्कूल के टीचर अक्सर व्यक्तिगत कारण दिखाकर स्कूल से नदारद हो जाते हैं। एडी बेसिक फतेह बहादुर सिंह ने कहा कि बीच शहर के प्राथमिक स्कूल में शिक्षिका की जगह उनका बेटा पढ़ाता मिला। शहर के स्कूल का यह हाल है तो ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति बहुत ही खराब होगी। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें