फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बाल वैज्ञानिकों ने प्रस्तुत किए नवाचार प्रोजेक्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 के तहत गुरुवार को कानपुर सदर, घाटमपुर और नरवल तहसील में बाल वैज्ञानिकों ने अपने शोध एवं नवाचार आधारित प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए।
विज्ञापन


कार्यक्रम की थीम ‘साइंस एंड इनोवेशन फॉर सस्टेनेबिलिटी’ रही। इसमें कक्षा छह से 12 तक के विद्यार्थियों ने तीन से चार माह के शोध के बाद तैयार किए गए प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। बिल्हौर में आयोजन 23 अक्तूबर को सेवा इंटर कॉलेज, उत्तरीपुरा में प्रस्तावित है। चारों तहसीलों में अंकों के आधार पर चयनित विद्यार्थी 31 अक्तूबर को ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, जवाहर नगर में होने वाले जनपद स्तरीय आयोजन में प्रतिभाग करेंगे। कानपुर सदर की नोडल प्रभारी डॉ. किरण प्रजापति, घाटमपुर की नोडल प्रभारी अंजू सिंह और नरवल की नोडल प्रभारी अमिता मिश्रा रहीं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें