फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में मिला बच्चे का रक्तरंजित शव, 2 बार पड़ोसी के घर गया खोजी कुत्ता, शक के घेरे में समोसेवाला

Sun, 07 Oct 2018 06:44 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन, बच्चे की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव जिले में अचलगंज थानाक्षेत्र के गांव बस्तीखेड़ा में बच्चे का शव खेत में पड़ा मिला। शनिवार शाम वह खेलने के दौरान लापता हुआ था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मौके पर सीओ, एसओ के अलावा डॉग स्क्वॉड और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची और जांच की। परिजनों ने पड़ोसी युवक पर खेती के चल रहे विवाद में बच्चे की हत्या की आशंका जताई है। खोजी कुत्ता भी दो बार उसी के घर गया। पुलिस ने मकान मालिक व देर शाम गांव में समोसा बेचने पहुंचे युवक को पूछताछ के लिए उठाया है। फिलहाल परिजनों ने अभी किसी के खिलाफ नामजद तहरीर नहीं दी है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कह रही है। 
विज्ञापन


ग्रामसभा ओरहर के मजरे बस्तीखेड़ा निवासी राजेश कुमार लोधी का बेटा शिवम (6) गांव के प्राथमिक स्कूल में कक्षा एक का छात्र था। शनिवार दोपहर तीन बजे स्कूल से घर आने के बाद खाना खाया और बाहर खेलने लगा। शाम करीब चार बजे शहर के मोहल्ला पीतांबरनगर निवासी धीरजपाल समोसा बेचने गांव पहुंचा। शिवम ने बाबा रामऔतार से समोसा दिलाने की जिद की तो बाबा ने पिता के घर आने के बाद समोसा दिलाए जाने की बात कही।

मौके पर जांच करते चौकी इंचार्ज प्रमोद यादव

मौके पर जांच करते चौकी इंचार्ज प्रमोद यादव - फोटो : अमर उजाला
दही चौकी स्थित एक फैक्ट्री में काम करने वाला पिता छुट्टी के बाद शाम करीब 5:30 बजे घर आया। बेटे शिवम को न देख उसने तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं चला। बच्चे के लापता होने की सूचना पीड़ित ने दरोगाखेड़ा चौकी इंचार्ज प्रमोद यादव को दी। उन्होंने भी तलाश कराई लेकिन कहीं जानकारी नहीं हो सकी। रात करीब 12 बजे थाने में पिता ने बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसओ आशुतोष त्रिपाठी भी गांव पहुंचे और रात दो बजे तक बच्चे की तलाश की। लेकिन कहीं पता नहीं चला। रविवार सुबह घर से करीब आधा किलोमीटर दूर हेमराज के खेत में बच्चे का रक्तरंजित शव पड़ा मिला। मृतक के गर्दन और कमर में खरोंच के निशान थे। इतना ही नहीं गला भी नीला पड़ा हुआ था। बाद में बीघापुर सीओ उमेश त्यागी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। परिजनों की शंका के आधार पर पुलिस ने पड़ोसी व समोसा बेचने गए युवक को थाने लाई। एसओ आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 


मौके पर जांच करते चौकी इंचार्ज प्रमोद यादव
पिता ने पड़ोसी सुशील पर हत्या का शक जताया है। उससे बीस साल से पट्टे की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। खोजी कुत्ता भी जांच के दौरान दो बार उसके घर तक गया और लौट आया। पुलिस सुशील को थाने ले गई है। 

 
विज्ञापन

समोसे वाले के  पीछे भी जाते देखा गया था बच्चा

मौके पर जांच करते चौकी इंचार्ज प्रमोद यादव - फोटो : अमर उजाला
शहर के मोहल्ला पीतांबर नगर निवासी धीरजपाल रोजाना गांव में समोसा बेचने जाता था। शनिवार शाम जब वह गांव पहुंचा तो शिवम ने अपने बाबा से समोसा लेने की जिद की। लेकिन उसने नहीं दिलाया। बाद में ग्रामीणों ने समोसे वाले के पीछे उसे जाते देखा था। शक के आधार पर पुलिस ने उसे भी पूछताछ  के लिए उठाया है। 

जिस स्थान पर शव था, रात दो बजे तक पुलिस ने वहीं पर की तलाश 
हेमराज के जिस खेत में बच्चे का शव पड़ा मिला वहां रात दो बजे तक पुलिस ने तलाश की लेकिन तब उसे शव नहीं मिला। सुबह शव मिलने पर यह आशंका जताई जा रही है कि बच्चे की हत्या कहीं और की गई और शव बाद में खेत में लाकर फेंका गया। 

पोस्टमार्टम में मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शिवम की हत्या मारपीट के बाद गला दबाकर करने की बात सामने आई है। गला, सीना व बाएं पैर में चोटों के निशान मिले हैं। गला दबाने के दौरान नाखूनों के निशान भी पाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें