फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: ननिहाल गया बालक लापता, अपहरण की रिपोर्ट, पांच लाख रुपये फिरौती मांगे जाने की चर्चा

Thu, 05 Nov 2020 09:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई जिले में बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में ननिहाल गया बालक संदिग्ध हालात में लापता हो गया। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इलाके में परिजनों से पांच लाख रुपये फिरौती मांगे जाने की चर्चा है, लेकिन परिजनों और पुलिस ने इससे इनकार किया है।
विज्ञापन


बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के चपरतला गांव निवासी प्रमोद सिंह किसान हैं। उनकी ससुराल बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ही जरौआ गांव में है। 26 अक्तूबर को प्रमोद सिंह की पत्नी दीपा सिंह अपने पुत्र रुद्रप्रताप सिंह (8) के साथ जरौआ गईं थीं।

बुधवार शाम रुद्र अपने मामा दिलीप सिंह के घर के बाहर से खेलते-खेलते गायब हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला। इस पर दिलीप सिंह ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। दरअसल दिलीप सिंह के बाबा की हत्या नाली के विवाद में कुछ वर्ष पहले कर दी गई थी।
विज्ञापन


इसको लेकर दिलीप सिंह ने भांजे के अपहरण में भी कुछ लोगों का हाथ होने की आशंका पुलिस से जताई है। बेनीगंज कोतवाल राजकरन शर्मा ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें