कानपुर देहात के मंगलपुर कस्बा में छत पर बना ईंटों का खंभा गिर गया। मलबे में दबकर लालू यादव के 8 वर्षीय बेटे उत्कर्ष की मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया।
टीन शेड रखने के लिए ईंटों के दो खंभे बनाए गए थे, लेकिन शेड नहीं रखा गया। दोनों खंभों में एक रस्सी बांधकर कपड़े सूखने में प्रयोग हो रहा था। उत्कर्ष रस्सी में लटक कर झूलने लगा इसी बीच कमजोर एक खंभा ढह गया।