सीएमओ बोले- बच्चे की मौत हुई, जांच अवश्य कराएंगे
अस्पताल प्रबंधन ने लामा लिखाकर बच्चे को परिजनों को सौंप दिया। परिजन बच्चे को लेकर कल्याणपुर-पनकी रोड पहुंचे ही थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। एसीएमओ डॉ. सुबोध प्रकाश ने बताया कि संबंधित नर्सिंगहोम का रिकॉर्ड उनके पास नहीं है। इसे एक वर्ष पूर्व बंद कर दिया गया था। सीएमओ डॉ. रंजन का कहना है कि बच्चे की मौत हुई। जांच अवश्य कराएंगे।