फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बीडीओ से नाराज प्रधानों ने बैठक का किया बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बढ़पुर ब्लाॅक में बुधवार को आयोजित संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक का प्रधानों ने बीडीओ से नाराजगी के चलते बहिष्कार कर दिया। इससे कुछ प्रधान ही बैठक में शामिल हो सके।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी बलराम सिंह अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के लिए प्रधानों की बैठक बुलाई गई। इसमें सीएचसी बरौन के प्रभारी डॉ.शोभित टीम के साथ पहंचे। इससे पहले प्रधानों ने व्हाट्सएप ग्रुप पर मैसेज चला दिए कि जब बीडीओ उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं कर सकते तो प्रधान उनकी बैठक में क्यों शामिल हों। अधिकारी प्रधानों की समस्याओं को नजरंदाज कर रहे हैं। कभी किसी प्रधान का कोई सहयोग नहीं किया और न ही समाधान। इससे नाराज प्रधानों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। बीडीओ बलराम सिंह ने बताया कि समस्याएं निस्तारित न करने का आरोप प्रधान गलत लगा रहे हैं। वह उन्हें बताएं, उनके स्तर की सभी समस्याएं निस्तारित करेंगे। बैठक में प्रधानों की संख्या कम रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें