कानपुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने किसानों को लेकर बड़ा एलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के हित के लिए उनकी सरकार समर्थन मूल्य से अधिक दाम देने की कोशिश कर रही है। इसमें मंडी समिति का सहयोग बहुत जरूरी है। कानपुर की नौबस्ता गल्ला मंडी धान क्रय केंद्र पहुंचे मुख्यमंत्री ने वहां क्रय केंद्र में कितना धान खरीदा गया इसकी जांच पड़ताल की। धान लेकर आए किसानों से उन्होंने पूछा कि बिचौलिए पैसा तो नही मांगते। कोई समस्या तो नहीं। किसानों ने सीएम से सीधे वार्ता करते हुए उनके सवालों का जवाब भी दिया।
विज्ञापन
2 of 6
डेमो पिक
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के अंदर हमने विशेष नीति लागू की है। किसानों से सीधे गेहूं खरीदा जा रहा है। किसानों की आय में वृद्धि के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है।
विज्ञापन
3 of 6
डेमो पिक
सभी जिलाधिकारी और मंडलायुक्तों को यह निर्देश दिया गया है कि किसानों की परेशानियों को सुनें। 20 रुपये अतिरिक्त किसानों को हम दे रहे हैं।
4 of 6
डेमो पिक
किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ मिल सके इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चल रही है। सभी किसान 100 क्विंटल तक धान रजिस्ट्रेशन के बाद दे सकता है।
विज्ञापन
5 of 6
डेमो पिक
मंडियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि किसानों की बात समझें उनका फायदा कराने में मदद कराएं। हम समर्थन मूल्य से अधिक दाम देने की भी कोशिश कर रहे हैं।