फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें देख अनुमान लगा सकते हैं कितना भयावह था हादसा, गेहूं का एक-एक दाना बयां कर रहा था दर्द

Fri, 16 Nov 2018 11:32 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
यूपी के चित्रकूट जिले में हाईवे पर हुए दर्दनाक हादसे में मृत तीनों जिगरी दोस्त थे। जिसमें दो पढ़ाई भी करते थे और घर की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए परिजनों की मदद करते थे।  इस हादसे के बाद पूरे शोभा सिंह का पुरवा में शोक व्याप्त हो गया है। पुरवा के ही शिवाकांत ने जब टेपों बुककर अतर्रा जाने को कहा तो तिलक उर्फ सनी घर से टेंपो लेकर निकला। उसे देखते ही उसके दोस्त छोटू उर्फ संदीप व रवि उर्फ सनद भी आकर टेपों में बैठ गए। 


 
विज्ञापन

2 of 6
दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
टेपों बुक करने वाले शिवाकांत ओझा ने बताया कि उसने छोटू व रवि को मना किया कि वह साथ न जाए क्योंकि उसे वहां खेत में बुआई करनी है और दिन भर के लिए 800 रुपये में टेपों बुक है लौटने में रात हो जाएगी। तिलक ने भी दोनों दोस्तों से कहा कि वह न जाएं और शाम को आकर बाजार चलेंगे लेकिन वह नहीं माने और टेपों में बैठ गए। रास्ते में छोटू जबरन टेपों चलाने लगा था।
 
विज्ञापन

3 of 6
दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
मृतक तीनों दोस्तों में छोटू व सनी तो इंटर की पढ़ाई प्राइवेट करते थे और पार्ट टाइम टेपों चलाकर परिवार को सहारा देते थे। रवि पढ़ाई बंद कर चुका था। 
 

4 of 6
दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
दुर्घटना में मृत छोटू उर्फ संदीप दो भाई व एक बहन में छोटा था। मां चिरौंजी देवी भाई गोलू व बहन राखी का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके पिता एक प्राइवेट स्कूल के वाहन चालक हैं। तिलक उर्फ सनी दो भाई एक बहन में छोटा था। उसके पिता लखनऊ में प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड हैं। घटना के समय पिता लखनऊ में थे। रवि दो भाई एक बहन में छोटा था। 
 
विज्ञापन

5 of 6
दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
हाईवे पर हुए दर्दनाक हादसे के बाद वहां का नजारा देखने के बाद हर आंख नम थी। दर्दनाक हादसे में टेपों पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। जगह-जगह गेहूं के बीच में खून देखकर लोग भयावह हादसे का अनुमान लगा रहे थे।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
इस दर्दनाक हादसे में पांच वर्षीय आयुष्मान बाल-बाल बच गया। वह पहले टेंपो में दब गया लेकिन जैसे ही टेंपो सड़क किनारे गड्ढे में गिरी तो वह छिटककर दूर जा गिरा। जिससे उसकी जान बच गई उसे ज्यादा चोट नहीं आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें