फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM योगी का रूट चकाचक, बाकी शहर गड्ढे में, इन तस्वीरों में छुपा है सच

Thu, 07 Sep 2017 01:43 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
योगी आद‌ित्यनाथ (फाइल फोटो)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आंखों में धूल झोंकने का प्रयास किया गया है। उन्हें सब कुछ अच्छा-अच्छा दिखाने के लिए उनके कानपुर शहर आने से पहले उनके रूट की तो सड़कें चमाचम कर दी गई हैं, जबकि शहर की बाकी सड़कें गड्ढों से पटी पड़ी हैं। बता दें आज सीएम योगी कानपुर आए हैं।
विज्ञापन


 

पनकी में सड़क की खस्ता हालत - फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी के रूट चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय (सीएसए) से लेकर मोतीझील और सीएसए से पं. दीनदयाल सनातन धर्म विद्यालय, नवाबगंज तक की सड़कें बन गई हैं। उधर हाल में करोड़ों की लागत से गड्ढा मुक्त हुई सड़कों की हालत फिर से खराब हो गई। बारिश से सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे नजर आने लगे हैं। 

 

पनकी सा‌‌इड 4 की रोड, अभी पांच महीने पहले ही बनाई गई है - फोटो : अमर उजाला
करोड़ों रुपये से गड्ढा मुक्त की गईं सड़कों की हालत जर्जर
शहर की अधिकतर सड़कों के निर्माण, सुधार और रखरखाव की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी) और नगर निगम की है। प्रदेश सरकार के निर्देश पर दोनों विभागों ने शहर में भी गड्ढा मुक्ति अभियान चलाया।

 

कानपुर का रामादेवी चौराहा - फोटो : अमर उजाला
​हालांकि बारिश के बाद शहर की वीआईपी रोड समेत सभी सड़कें पुरानी हालत में पहुंच गईं। अफसर बजट न होने का रोना रो रहे हैं। उनका कहना है कि गड्ढा मुक्त अभियान का अभी 20 फीसदी पैसा ही मिला है। हालांकि सीएम रूट चमकाने के लिए न जाने कहां से बजट आ गया। 




 

गुजैनी की सड़क का हाल - फोटो : अमर उजाला
सड़कों का हाल
- मोतीझील से चुन्नीगंज और माल रोड तक सड़क का बुरा हाल।
- वीआईपी रोड पर गड्ढे, कई जगह बजरी फैली।
- सचान गेस्ट हाउस से लेकर गोविंदपुरी पुल तक जगह-जगह गड्ढे।

 
विज्ञापन

सीटीआई रोड - फोटो : अमर उजाला
- दीप सिनेमा रोड पर किदवई नगर एच-ब्लॉक में जल निगम ने खोदा गड्ढा, लोग हो रहे परेशान।
- सीटीआई चौराहा, गुजैनी मॉडल रोड, दादा नगर पुल से लेकर विजय नगर से डबल पुलिया रोड, लाजपत नगर रोड, गुमटी बाजार रोड, अस्सी फिट रोड, संगीत टाकीज रोड, रावतपुर चौराहा, झकरकटी से यशोदा नगर रोड समेत शहर की अधिकतर सड़कों की रोड खराब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें