फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी के तेवर देख एसी रूम में छूटा अधिकारियों का पसीना

Fri, 21 Apr 2017 01:28 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
सीएम योगी आद‌ित्यनाथ
सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ बुंदेलखंड के झांसी जिले में पहुंच चुके हैं। यहां पहुंचते ही सीएम ने सिविल हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। इस दौरान एयर कंडीशन रूम में मौजूद कई अधिकारी मुख्यमंत्री के तेवर देख रुमाल से अपने माथे का पसीना पोछते नजर आये।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सीएम योगी आद‌ित्यनाथ
मुख्यमंत्री के आने की खबर से पूरे बुंदेलखंड में खलबली मची हुई है। सीएम के कड़े तेवर देख अधिकारियों के साथ कर्मचारियों के भी पसीने छूट गए। खासतौर पर झांसी मंडल के सरकारी विभागों में अधिकारी और कर्मचारी व्यवस्थाएं चौकस करने में सुबह 6 बजे से ही जुट गए थे।  
विज्ञापन

3 of 5
सीएम योगी आद‌ित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिविल अस्पताल के बाद अनाज मंडी पहुंचे। हॉस्पिटल और गेंहू क्रय केंद्र में कुछ जगहों पर अव्यवस्थाएं देख उन्होंने संबंधित अधिकारी को सख्त निर्देश दिए।

4 of 5
सीएम योगी आद‌ित्यनाथ
झांसी जिले के एक प्राइमरी स्कूल पहुंचे मुख्यमंत्री योगी ने मिड-डे मील की जानकारी ली और क्लास में पीने के पानी का जायजा लिया। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों से भी सीएम ने बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सीएम योगी आद‌ित्यनाथ
उधर, सीएम योगी से मिलने के लिए बुंदेलखंड के किसानों का समूह सर्किट हाउस में इंतजार कर रहा है। सूखे से परेशान बांदा, चित्रकूट, महोबा, हमीरपुर, झांसी, कालपी के किसान मुआवजे की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिलना चाहते हैं। लेकिन अभी तक उन्हें मिलने इजाजत नहीं दी गई है। किसानों की मांग है कि उन्हें बिजली बिल में छूट दी जाए और कर्ज माफी योजना को सही ढंग से लाभार्थियों तक पहुंचाया जाये। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें