फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद के बाद औरैया में सीएम योगी ने दिखाए तीखे तेवर, आतंकवादियों का सपा से बताया संबंध

Sat, 20 Apr 2019 03:10 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : MYogiAdityanath
विज्ञापन
सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ यूपी के औरेया जिले में पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर अपने तीखे तेवर दिखाए। इससे कुछ मिनट पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फर्रुखाबाद में विपक्षी पार्टियों को जमकर निशाने पर लिया था। 
विज्ञापन


औरैया में मुख्यमंत्री ने सपा-बसपा और कांग्रेस पर आतंकवाद को प्रोत्साहन देने का आरोप लगाया है। सीएम ने राम जन्मभूमि पर हमला करने वाले, संकटमोचन मंदिर पर हमला करने वाले और सीआरपीएफ कैंप रामकोट में हमला करना वाले आतंकवादियों का समाजवादी पार्टी से संबंध बताया।

सीएम योगी ने कहा कि भीषण गर्मी में बिधूना के लोग अपने कन्नौज लोकसभा के प्रत्याशी के लिए आए हैं वह बधाई के पात्र हैं। सपा और बसपा ने बाबा साहेब का अपमान किया। देश को आतंकवाद से मुक्त करने वाली पार्टी भाजपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

130 करोड़ जनता की खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध है भाजपा

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग कहते हैं कि हम गरीबों को पैसा देंगे वो गरीबों के बैंक खाते तक न खुलवा पाए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा भारतीय जनता पार्टी देश की 130 करोड़ जनता की खुशहाली के लिए कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि पांच वर्ष में डेढ़ करोड़ गरीबों को आवास मिलना, पांच वर्ष में चार करोड़ गरीबों को निःशुल्क बिजली कनेक्शन मिलना, सात करोड़ गरीब महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्शन मिलना, साढ़े नौ करोड़ गरीबों को शौचालय उपलब्ध होना, साढ़े बारह करोड़ लघु-सीमांत किसानों को छह हजार रुपये सालाना की किस्त उपलब्ध कराने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा गरीबों, किसानों, महिलाओं और देश को समर्पित पार्टी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें