सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ यूपी के औरेया जिले में पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर अपने तीखे तेवर दिखाए। इससे कुछ मिनट पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फर्रुखाबाद में विपक्षी पार्टियों को जमकर निशाने पर लिया था।
औरैया में मुख्यमंत्री ने सपा-बसपा और कांग्रेस पर आतंकवाद को प्रोत्साहन देने का आरोप लगाया है। सीएम ने राम जन्मभूमि पर हमला करने वाले, संकटमोचन मंदिर पर हमला करने वाले और सीआरपीएफ कैंप रामकोट में हमला करना वाले आतंकवादियों का समाजवादी पार्टी से संबंध बताया।
सीएम योगी ने कहा कि भीषण गर्मी में बिधूना के लोग अपने कन्नौज लोकसभा के प्रत्याशी के लिए आए हैं वह बधाई के पात्र हैं। सपा और बसपा ने बाबा साहेब का अपमान किया। देश को आतंकवाद से मुक्त करने वाली पार्टी भाजपा है।