फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मनगरी में मुख्यमंत्री करेंगे विशेष पूजा-पाठ, तैयार किया गया ब्लू प्रिंट

Sun, 22 Oct 2017 08:44 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अधिकतर समय धर्मनगरी में ही व्यतीत करेंगे। जिसको लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने धर्मनगरी मेें होने वाले कार्यक्रमों के लिए विशेष योजना बनाई है। पूजा पाठ के लिए 11 पंडितों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन





 

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का ब्लू प्रिंट तैयार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
इसके साथ ही परिक्रमा मार्ग में जिन- जिन स्थानों में मुख्यमंत्री को जाना है। वहां का ब्लू प्रिंट तैयार किया गया है। सुरक्षा के लिए विशेष कमांडो दस्ता के अधिकारियों ने सभी स्थानोें पर जाकर रूट का खाका तैयार किया।


 

विशेष सुरक्षा बल की निगरानी में पूरा क्षेत्र को

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री की गंगा आरती के बाद रामघाट पर ही लोगों से बातचीत और फिर साधू व संतों से मुलाकात के लिए पूरे क्षेत्र को विशेष सुरक्षा बल ने अपनी निगरानी में कर लिया है। सोमवार को परिक्रमा व विभिन्न धार्मिक स्थानों का दर्शन करेंगे। जिसके लिए विशेष तैयारियां की गई है।


 

विधिविधान से करेंगे मंदाकिनी नदी की पूजा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
आरती के समय मां मंदाकिनी नदी की पूजा भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधिविधान से करेंगे। जिसके लिए प्रसिद्ध 11 पंडितों को सहेजा गया है। रामघाट पर ही मत्स्यगजेंद्र नाथ के भी दर्शन करेंगे वहां पर भी पूजा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री परिक्रमा के दौरान परिक्रमा मार्ग में पड़ने वाले तीर्थ स्थानों का दर्शन करेंगे। जिसके लिए नक्शा बनाया गया है।


 
विज्ञापन

प्रसिद्ध मत्स्यगजेंद्र नाथ मंदिर में करेंगे पूजा पाठ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
धर्मनगरी मेें रामघाट में प्रसिद्ध मत्स्यगजेंद्र नाथ का मंदिर है। कहा जाता है कि इस मंदिर में स्थापित शिवलिंग की स्थापना स्वंय भगवान ब्रम्हा ने किया था। भगवान राम जब चित्रकूट आए तो इन्हीं का सबसे पहले दर्शन किया था। मुख्यमंत्री अपने दौरे के पहले दिन इसी मंदिर में पूजा पाठ करेंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें