फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मु्ख्यमंत्री की हिंदू युवा वाहिनी बिगाड़ रही कानून व्यवस्था- एमआईएम प्रदेश अध्यक्ष

Sun, 08 Oct 2017 12:30 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
आल इंडिया मजलिस इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रदेश सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने सूबे की सरकार पर जमकर हमला बोला। इस दौरान उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री की हिंदू युवा वाहिनी प्रदेश की कानून व्ववस्था खराब कर रही है। इस दौरान उन्होने भजपा पर कई आरोप लगाए।
विज्ञापन




 

हिंदू युवा वाहिनी खराब कर रही है प्रदेश की काननू व्यवस्थाः शौकत अली

डेमो पिक
आल इंडिया मजलिस इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रदेश सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने कहा कि आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। पुलिस भी कई जगह हिंसा का शिकार हो रही है। इसके  लिए योगी आदित्यनाथ की हिंदू युवा वाहिनी की भूमिका है। वाहिनी ही प्रदेश की काननू व्यवस्था को खराब कर रही है।

इस दौरान उन्होने सम्मेलन में शामिल हुए पार्टी नेताओं को संदेश दिया कि उनकी पार्टी प्रदेश में निकाय चुनाव बिना किसी पार्टी से गठबंधन किये लड़ेगी। इसके लिए सभी नेता संगठन स्तर पर मजबूत पार्षद प्रत्याशी तलाश करें। उन्हें टिकट दिलाएं। मेयर पद के प्रत्याशी का चयन आला कमान की सहमति पर किया जाएगा।

 
विज्ञापन

जीएसटी से व्यापारी परेशानःशौकत अली

डेमो पिक
प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने कहा कि जिन लोगों नें वोट देकर सरकार बनाई है, अब वह ठगा महसूस कर रहे हैं। जीएसटी के मुद्दे पर व्यापारी परेशान हैं। सरकार अब अपने कदम पीछे कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें