लखनऊ से सटे कानपुर में इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच पहला टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया काे चीयर्स करने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बच्चे भी ग्रीन पार्क पहुंचे। भला क्यों न पहुंचते अाखिर पापा खुद ही क्रिकेट के बड़े दीवाने जाे ठहरे।
विज्ञापन
भूख लगी ताे की पिज्जा की डिमांड
2 of 4
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बच्चों ने मैच के दौरान किया पिज्जा पेप्सी का ऑर्डर
- फोटो : रविंदर सिंह भाटिया, अमर उजाला, कानपुर
कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे मैच में अचानक पहुंचे अखिलेश के तीनों बच्चों ने जमकर मैच का लुत्फ़ उठाया। सीएम अखिलेश के बच्चों के साथ उनके कुछ स्कूल फैंड्स भी आए थे।
बच्चाें काे भूख लगी ताे उन्हाेंने पिज्जा की डिमांड की। इसपर अालाधिकारी दाैड़े-दाैड़े पिज्जा लेने गए। तीनाें बच्चाें की खातिरदारी में प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद दिखा।
विज्ञापन
टीम इंडिया का उत्साहवर्धन करने में जुटे रहे अखिलेश के बेटे अर्जुन
3 of 4
डेमो
टीना और अदिति संग छोटे बेटे अर्जुन ने मिलकर मैच का भरपुर आनदं लिया। अर्जुन लगातार टीम इंडिया का उत्साहवर्धन करने में जुटे हुए थे। युवराज, पांडया अाैर विराट काेहरी का विकेट गिरने पर मायूस भी हुए।
अखिलेश के बिना ही क्रिकटरों से मिलने जाते रहे हैं उनके बच्चे
4 of 4
पहले भी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बच्चे उनके बिना ही क्रिकेटरों से मिलने पहुंचे हैं
अखिलेश के बच्चों को क्रिकेट से इतना प्यार है कि वे अपने पिता के बिना ही क्रिकेटरों से मिलने पहुंच जाते हैं। पहले भी वे क्रिकेटरों से मिलने जाते रहे हैं। उसकी एक झलक इस पुरानी तस्वीर में दिख रही है, जब बच्चे क्रिकेटर बुमराह से मिलने अकेले ही पहुंच गए थे।