फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने किया लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, फाइटर प्लेन ने दिखाये करतब

Mon, 21 Nov 2016 01:00 PM IST
उन्नाव पहुंचे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, फाइटर प्लेन करतब दिखाने को तैयार
विज्ञापन
सीएम अखिलेश यादव ने किया आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे का उद्घाटन
विज्ञापन
उन्नाव पहुंचे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन कर दिया है।  एक्सप्रेस-वे पर बनी हवाई पट्टी पर एयर फोर्स के 11 सुपर सोनिक विमान (मेराज, सुखोई आदि) लैंडिंग, टेकऑफ का प्रर्दशन और करतब दिखा रहे हैं। सामारोह में अभिनेत्री जया बच्चन, सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव, सांसद डिंपल यादव, अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, राम गोपाल यादव, परिवहन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति, पशुधन मंत्री जियाउद्दीन रिजवी, पंचायतीराज मंत्री कैलाश कुमार, मुख्य सचिव राहुल भटनागर, मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार आलोक रंजन समेत करीब 500 वीवीआईपी और सेलेब्रिटी आये हैं। 
विज्ञापन

 
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन और वायुसेना के फाइटर प्लेनों के करतब के दौरान उन्नाव में सुरक्षा के तगड़े इंतजाम दिखाई दिये। वीवीआईपी की सुरक्षा, भीड़ को नियंत्रित करने और पार्किंग व्यवस्था समेत सभास्थल और आसपास की सुरक्षा के लिए लखनऊ मंडल और अन्य जिलों के पांच हजार से अधिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। इनमें एसएसपी, एसपी, एएसपी, सीओ, इंस्पेक्टर, एसओ और सिपाही शामिल हैं।

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस पुलिस कंट्रोल रूम, ड्रोन कैमरों के अलावा डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते को भी तैनात किया गया है। बम निरोधक दस्ते और डाग स्क्वायड ने रविवार को कार्यक्रम स्थल का चप्पा-चप्पा खंगाला। एयर फोर्स की फायर फाइटर टीम भी अत्याधुनिक उपकरणों के साथ डटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रनवे के फुटपाथ पर एयरफोर्स का कंट्रोल रूम बनाया गया है। प्रशासन के पांच हेलीकाप्टरों के लिए लखनऊ की ओर हेलीपैड बनाए गए हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें