फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नाॅर्थ जोन खो-खो प्रतियोगिता में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय ने जीते दो मुकाबले

विज्ञापन
खो-खो मैच खेलतीं सिरसा विश्वविद्यालय व कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय के खिलाड़ी।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विवि के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित नाॅर्थ जोन अंतर विश्वविद्यालयीय खो-खो प्रतियोगिता में गुरुवार को आठ मुकाबले हुए। इसमें सीएसजेएमयू की टीम ने डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा और महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के साथ हुए मुकाबले जीते।
विज्ञापन


तीसरे दिन मैचों का शुभारंभ शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. श्रवण कुमार यादव, सहायक आचार्य डॉ. आशीष कटियार, अभिषेक मिश्रा, सौरभ तिवारी, राहुल दीक्षित ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया।

पहले मैच में छत्रपति शाहूजी महाराज विवि कानपुर ने डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा को 18 अंक से पराजित किया। दूसरे मैच में सीडीएलयू सिरसा ने डॉ. आरएमएल विश्वविद्यालय फैजाबाद को छङ अंक से हराया। तीसरे मैच में पंजाब विश्वविद्यालय पटियाला ने प्रो. राजेंद्र सिंह रज्जू भैया इलाहाबाद विश्वविद्यालय को 24 अंक से हराया।
विज्ञापन


चौथे मैच में डीएवी विश्वविद्यालय जालंधर ने गुरुग्राम विश्वविद्यालय हरियाणा को 28 अंक से और पांचवें मैच में सीडीएलयू सिरसा ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को चार अंक से पराजित किया। छठवें मैच में पंजाब विश्वविद्यालय पटियाला ने डीएवी विश्वविद्यालय जालंधर को 24 अंक से हराया।

सातवें मैच में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक को पांच अंक से मात दी। आठवें मैच में दिल्ली विश्वविद्यालय ने चंडीगढ़ विश्वविद्यालय को 11 अंक से पराजित किया। इस मौके पर गोविंदा कुमार, मोहित तिवारी, अश्विनी मिश्रा, प्रभात कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें