फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: गजानन को लगाया छप्पन भोग, गूंजे जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। गणेश महोत्सव के तीसरे दिन बुधवार को शहर के पंडाल भक्ति से सराबोर रहे। गजानन को पंचामृत और गंगाजल से स्नान कराकर महाआरती की गई। कई स्थानों पर छप्पन भोग लगाया गया और प्रसाद वितरित हुआ। पंडालों और घरों में गणेश सहस्त्रनाम के साथ हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। महाआरती के दौरान गणपति बप्पा के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन


गणेश चौक, झकरकटी में आशा माता सेवा समिति ने गणेशजी का अभिषेक और सहस्रार्चन किया। केला, कैथा और बूंदी का भोग लगाया गया। शाम को छप्पन भोग के बाद आरती हुई। भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। यहां आयुष गुप्ता, टीपू त्रिपाठी, दुर्गेश गुप्ता, कौशल मिश्र, संदीप जायसवाल, अभिषेक गुप्ता और आर्यन आदि मौजूद रहे।

लाल बंगला-जगईपुरवा स्थित श्री श्री लिटिल गणेश महोत्सव सेवा समिति के पंडाल में महाआरती के बाद हनुमान अंश फिल्म दिखाई गई। अध्यक्ष लाल चौधरी ने बताया कि हनुमानजी के प्रति भक्ति को देखते हुए फिल्म का प्रदर्शन किया गया। हनुमान चालीसा का पाठ भी हुआ। यहां लालू चौधरी, लकी राजपूत, शिवम अग्रहरि, अनुराग, शशिकांत और आनंद शिव जायसवाल आदि मौजूद रहे। खलासी लाइन स्थित महाराष्ट्र मंडल में भी महाआरती हुई।
विज्ञापन


लाठी मोहाल मैदान में श्री राधे राधे बाल संघ के पंडाल में योगेंद्र शर्मा ने पूजन किया। इसके बाद गणेश सहस्त्रनाम और आरती हुई। कथावाचक रविकांत त्रिपाठी ने हनुमान कथा सुनाई और अष्ट सिद्धि, नवनिधि, अमरता व अतुल बल के वरदान का प्रसंग बताया। मौके पर अरुण तिवारी, शरद बाजपेई, संतोष राठौर, हरीश जैन, अनिल गुप्ता, ज्ञानेन्द्र विश्नोई और मंगल मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें