कानपुर। शास्त्रीनगर के गेस्ट हाउस में बुधवार को पहली राज्य स्तरीय वर्चुअल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। यहां 22 जिलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। वर्चुअल रियलिटी (वीआर) तकनीक के जरिये खिलाड़ियों ने मुकाबलों में प्रतिभाग किया। यह उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो कमेटी की ओर से आयोजित हुई।
बालक ओवर-35 भार वर्ग में गाजियाबाद के बलराम चौधरी ने स्वर्ण, कानपुर के नीरज सिंह ने रजत और कानपुर देहात के विशाल अग्रवाल ने कांस्य पदक जीता। 15 से 35 आयु वर्ग में आगरा के अभय कटारा, इटावा के आयुष सिंह व अभिषेक और लखनऊ के दिव्यम गुप्ता ने फाइनल राउंड में प्रवेश किया। बालिका 12-14 आयु वर्ग में लखनऊ की शताक्षी चौधरी व मायरा श्रीवास्तव और इटावा की आराध्या मिश्रा ने फाइनल राउंड के लिए क्वालिफाई किया। संचालन सतीश कुमार, संदीप शुक्ला और विक्रांत अग्निहोत्री ने किया।