कस्बा स्थित शांतिदेवी मेमोरियल बालगृह में रविवार को उपजिलाधिकारी सदर के
निरीक्षण के दौरान बच्चों संग हो रहे अमानवीय व्यवहार पर सोमवार को मुख्य
चिकित्साधिकारी ने बालगृह मेें बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श और
साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान सीएमओ ने नवीन स्वास्थ्य केंद्र
रनियां का भी निरीक्षण किया। बताते चलें कि रनियां स्थित शांतिदेवी
मेमोरियल बालगृह में रविवार को उपजिलाधिकारी सदर अपूर्वा दुबे के निरीक्षण
में कई अव्यवस्थाएं उजागर हुई थी। इसमें बच्चों ने अपने साथ हो रहे अमानवीय
व्यवहार के बारे मेें एसडीएम को जानकारी दी थी।
वहीं एसडीएम को निरीक्षण
में गंदगी थी। इसी क्रम में सोमवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रामआसरे
सिंह बालगृह पहुंचे, जहां पर उन्होंने बच्चों का स्वास्थ्य परामर्श दिया
और बीमार बच्चों को समुचित उपचार के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने
बालगृह में साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए।
इसी क्रम में सीएमओ ने रनियां
नवीन स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने अभिलेख रजिस्टर
चेक किए। साथ ही दवा वितरण की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने फार्मासिस्ट
अनीता सचान से दवाओें केे रखरखाव की जानकारी भी ली।