फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 4.72 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। मूलरूप से बांदा के अतर्रा के रुपौलिहन पुरवा गांव की रहने वाली शिवानी ने दबौली वेस्ट निवासी कैलाश चंद्र गुप्ता के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि कैलाश ने सरकारी नौकरी दिलवाने के नाम पर उनसे 4.72 लाख रुपये ठगे हैं।
विज्ञापन

शिवानी वर्तमान में पंचवटी विनायकपुर नवीननगर में रह रही हैं। उनके मुताबिक वह बेरोजगार हैं। उनके पिता केशवदास वर्मा किसानी करते हैं। कुछ साल पहले पिता का परिचय दबौली वेस्ट निवासी कैलाश से हुआ था। उसने पिता को अपनी ऊंची पहुंच का सब्जबाग दिखाया।
कहा कि वह सरकारी नौकरी लगवा सकता है। पिता उसकी बातों में फंस गए और कई बार में कुल 4.72 लाख रुपये दे दिए। इनमें 2.40 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए। पैसे लेने के बाद भी उसने नौकरी नहीं लगवाई। पांच साल बीत गए। रुपये वापस मांगने पर धमकाता है। इंस्पेक्टर गोविंदनगर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें