फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजीटिव जमातियों को सीएचसी ने लेने से किया मना, सरसौल सीएचसी प्रभारी ने हाथ खड़े किए

Thu, 09 Apr 2020 03:45 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव जमातियों को सीएचसी ने लेने से मना किया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर में हैलट अस्पताल के कोरोना वार्ड में भर्ती तब्लीगी जमात के छह कोरोना पॉजीटिव रोगियों को सीएचसी सरसौल ने लेने से मना कर दिया है। हैलट से इन्हें सीएचसी सरसौल शिफ्ट करने की योजना थी। हैलट प्रबंधन ने आला अधिकारियों से शिफ्टिंग के बारे में बात की थी।
विज्ञापन


सीएचसी प्रभारी ने हाथ खड़े कर दिए। इसके अलावा जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. आरती लालचंदानी पहले ही कह चुकी हैं कि सिर्फ गंभीर रोगियों को ही हैलट में रखेंगे। हैलट में भर्ती जमातियों के हंगामा करने की आए दिन शिकायत होती रही है।

इनके भर्ती किए जाने के वक्त भी प्राचार्य ने आरोप लगाया था कि जमाती हर जगह थूकते हैं और रेलिंग पर थूक लगा देतेे हैं। इसके अलावा इनके दवा न खाने, एक साथ नमाज पढ़ने की शिकायत भी की गई थी। इससे संक्रमण फैलने का खतरा रहता है। इसके साथ ही जमातियों के तोड़फोड़ करने की भी अफवाह उड़ी।
विज्ञापन


इससे बाद हैलट के अधिकारियों ने इंकार कर दिया। जमातियों के खिलाफ शिकायतों के आधार पर सीएचसी शिफ्ट करने की योजना थी लेकिन सीएचसी प्रभारी डॉ. सीएल वर्मा ने जमातियों को शिफ्ट न किए जाने के संबंध में लिखापढ़ी कर दी। सीएचसी में पहले से सात जमाती भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें