फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पार्षद मोनू पर रंगदारी मांगने के दूसरे मामले में चार्जशीट दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कोतवाली पुलिस ने रंगदारी मांगने और धमकी देने के दूसरे मामले में चौक क्षेत्र के पार्षद मोनू गुप्ता, भाई राहुल गुप्ता और साथी माधव के खिलाफ शनिवार को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। इससे पहले भी मोनू गुप्ता के खिलाफ चाची से रंगदारी मांगने के मामले में चार्जशीट दाखिल हुई थी। रंगदारी के एक अन्य मामले में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन



गिलिस बाजार निवासी महिला शमीम अख्तर ने चौक क्षेत्र के पार्षद अभिषेक गुप्ता उर्फ मोनू गुप्ता, भाई राहुल गुप्ता और माधव के खिलाफ रंगदारी मांगने और धमकी देने का आरोप लगाया था। उनके मुताबिक आरोपियों ने उनसे कहा था कि चार लाख रुपये दो नहीं तो मकान का कार्य नहीं हो पाएगा। मकान में किसी भी तरह के कार्य कराने से पहले रुपये मिल जाने चाहिए। शमीम अख्तर का आरोप है कि 12 जून 2025 को केडीए की ओर से उनका मकान सील करा दिया गया। कोतवाली पुलिस ने महिला की शिकायत पर छह जुलाई 2025 को रंगदारी मांगने और धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की।

कोतवाली इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद पांडेय ने बताया कि शनिवार को आरोपियों के खिलाफ 70 पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी गई है। पार्षद के खिलाफ रंगदारी मांगने और धमकी देने की तीसरी एफआईआर की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें