फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी-पानी से शहर अस्त-व्यस्त

Sat, 07 May 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गोविंद नगर में गिरा बिजली का पोल। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कानपुर। शुक्रवार तड़के 3ः30 बजे आई आंधी व बारिश से शहर के कई इलाकों में केबल फॉल्ट हो गया, पेड़ों के गिरने से तार टूट गए जिससे बिजली गुल रही। शास्त्रीनगर, गड़ेरियनपुरवा, कल्याणपुर, चमनगंज समेत कई मोहल्लों में तो 12 घंटे तक बिजली ही नहीं आ सकी। वहीं रात 9ः30 बजे आई आंधी से फिर शहर अंधेरे में डूब गया। एहतियातन फीडरों को बंद कर दिया गया। आंधी खत्म होने के बाद फीडर शुरू किए गए तो कई जगह लाइन ट्रिप होने से फीडर बंद करने पड़े। देर रात तक कई इलाकों में बिजली नहीं आ सकी थी।
विज्ञापन

  बिजली न होने के कारण पानी के लिए लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ीं। आंधी के कारण शहर के 45 जगहों पर फॉल्ट हो गया। बिजली विभाग के कर्मचारी देर शाम तक फाल्ट दूर करने को जूझते रहे। केबिल फाल्ट, केबल बॉक्स और मेंटेनेंस के कारण नानकारी फीडर, सुजातगंज, पोखरपुर, नवीन नगर, जरीब चौकी, आलू मंडी, नौबस्ता, चमनगंज व चीना पार्क, नौबस्ता दबौली फीडर, मसवानपुर, हार्समैन बाग, संजय नगर, सिविल लाइंस, छबीलेपुरवा, एचएएल, अहिरवां, कल्याणपुर, दहेली सुजानपुर, बंबा रोड, गुमटी, दादा नगर, अजीतगंज, साइकिल मार्केट आदि इलाकों की बिजली घंटों गुल रही। वहीं  नौबस्ता सबस्टेशन से जुड़े कई इलाकों में 14 घंटे तक बिजली गुल रही। बाबूपुरवा, गोविंदनगर और जूही सबस्टेशनों से बिजली सप्लाई रात में बंद रही, जिससे लोगों को दिक्कत हुई।
साउथ सिटी की सूरत बदली
कानपुर साउथ(ब्यूरो)। साउथ सिटी में कई जगह जलभराव के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। रतनलाल नगर एच ब्लाक स्थित पर्यावरण पार्क के पास सीवर ओवरफ्लो हो गया। नौबस्ता खाड़ेपुर में सड़कें लबालब हो गईं। बर्रा-दो स्थित प्राइमरी स्कूल में जलभराव के कारण पढ़ाई ठप रही। निराला नगर में छह महीने पहले बनी राममंदिर पार्क की 90 मीटर बाउंड्री ढह गई। संजय वन रोड में सड़क धंसने से मौरंग लदा डंपर फंस गया। वहीं बर्रा में ढाई महीने पहले नाला धंसने के साथ ही दीवार भी ढह गई। मुख्य अभियंता मनीष सिंह ने जांचकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 40 लाख की लागत से नगर निगम ने नाला निर्माण कराया था। वहीं टीआई नहर के पास और बर्रा-दो में नवनिर्मित सड़कों पर भरे पानी को तत्काल हटवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें