उत्तर प्रदेश में कानपुर सहित आसपास के जिलों में कोरोना का मिजाज अब सख्त हो रहा है। इसके साथ ही जून में कोरोना के लक्षण रोगियों में बढ़ रहे हैं। जिन रोगियों का इलाज चल रहा है उनकी निगेटिव रिपोर्ट आने में भी देरी हो रही है। लॉकडाउन में ढील और प्रवासियों के आने से कोरोना के संक्रमण का फैलाव तेज हो गया है।
विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे में कोरोना से बचना है तो बाहर निकलें तो एक-दूसरे से दूरी बनाए रखें। चेहरे पर मास्क का कवच चढ़ाए रखें। इस बीच साइलेंट कैरियर की भी संख्या बढ़ रही है। बर्रा, सुजातगंज के बाद ग्वालटोली का तीसरा रोगी रहा है जिसमें कोरोना के सांस फूलने वाले विशेष लक्षण रहे हैं और मौत हो गई।