सर्दी शबाब पर है, महिलाएं, पुरुष, वृद्ध और बच्चे, सभी लोग संभल कर रहें। खुद को शक्तिमान समझ कर धोखा न खाएं। एक मिनट में ही सर्दी लग जाती है। लाइफस्टाइल थोड़ा सा बदल लें। जो किसी कारण से दवा खा रहे हैं वो हल्की सी भी दिक्कत होने पर डॉक्टर से मिल लें। हार्ट, बीपी, ब्रेन, नसों के रोगी ज्यादा अलर्ट रहें और डाक्टर के संपर्क में रहें।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
डेमो पिक
पुरुष इन बातों का रखें ध्यान
- मॉर्निंग वाक पर धूप निकलने के बाद जाएं।
- दोपहर में अचानक आकर मत नहाएं।
- भोजन संयत करें और सादा खाना लें।
- आफिस में कंप्यूटर पर लगातार काम करते वक्त गैप लें।
- देर रात की पार्टियों में शिरकत न करें, घर के बाहर शराब न पिएं।
विज्ञापन
3 of 8
डेमो पिक
महिलाएं इन बातों का रखें ध्यान
- महिलाएं सुबह ठंडे पानी में हाथ-पैर न डालें, इसे गुनगुना कर लें।
- तड़के उठने के बाद नहाएं न, बर्तन ठंडे पानी से न धोएं।
- अगर नहाना जरूरी हो तो गर्म पानी से नहाएं और बाल सूखने पर ही बाहर निकलें।
- सुबह उठने पर गर्म कपड़े पहने रहें, फर्श पर नंगे पांव न चलें।
- सीना और सिर जरा सा भारी होने पर जांच करा लें।
4 of 8
डेमो पिक
बच्चों का रखें खास ख्याल
- नवजात बच्चे को घर के लोग गोदी में लेकर चिपकाए रखें।
- बच्चों के सिर, बदन, पैर, पंजे गर्म कपड़ों से ढके रहें।
- बच्चे के सुस्त होने पर उसका पेट, पैर और माथा छूकर गर्मी देखें।
- संभव हो तो बच्चों को सफर और रात की पार्टियों में न ले जाएं।
- बच्चों के बाहर का जंक फूड न खिलाएं, घर का खाना दें।
- खाना ताजा बनाकर बच्चों को दें, बासी खाना न दें।
विज्ञापन
5 of 8
डेमो पिक
हार्ट अटैक से तीन मौत, नौ को ब्रेन अटैक
गलन बढ़ने के साथ हाई ब्लडप्रेशर, हृदय के वाल्व के रोगी, सांस रोगियों की तबियत बिगड़ने लगी है। कानपुर में रविवार को तीन रोगियों की हार्ट अटैक से मौत हो गई। ब्रेन अटैक के नौ रोगियों को गंभीर हालत में हैलट में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
6 of 8
डेमो पिक
यहां कई दिन से गंभीर हालत में इलाज करा रहे दो रोगियों की मौत हो गई। सांस के 6 रोगियों की हालत बिगड़ने पर निजी अस्पतालों में वेंटीलेटर पर रखा गया है। बालरोग, हैलट के मेडिसिन विभाग और डॉ. मुरारीलाल चेस्ट हॉस्पिटल की इमरजेंसी के बेड फुल हो गए हैं।
विज्ञापन
7 of 8
डेमो पिक
कार्डियोलोजी में नाजुक हालत में भर्ती दो रोगियों की मौत हो गई। एक रोगी की कार्डियोलोजी पहुंचने के पहले ही सांसें थम गईं। इसके अलावा हार्ट अटैक के लक्षण लेकर 70 रोगी इमरजेंसी में आए। कार्डियोलोजी के निदेशक प्रोफेसर विनय कृष्णा ने बताया कि नसों के रोगियों की भी दिक्कत बढ़ रही है।
इन रोगियों का ब्लडप्रेशर भी बढ़ जाता है। मेडिसिन विभाग की अध्यक्ष प्रोफेसर रिचा गिरि ने बताया कि रविवार को ब्रेन अटैक के 9 रोगी भर्ती किए गए हैं। इसके अलावा अस्थमा, विंटर डायरिया, सांस की एलर्जी के रोगियों की संख्या बढ़ रही है।