चंद्रयान-3 की सफलता के लिए ईश्वर से करें प्रार्थना: देवकी नंदन
कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर ने चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर पहली बार उतर रहे भारतीय चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए भगवान से प्रार्थना करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 भारत के लिए गौरव का विषय है। भगवान ने चाहा, तो हम भारतीय बुधवार शाम को इतिहास रच देंगे।