फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बीएससी (ऑनर्स) कृषि में राहुल कुमार को कुलाधिपति स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के दीक्षांत समारोह में मेधावियों को दी जाने वाली एक और सूची जारी हुई है। बीएससी (ऑनर्स) कृषि के छात्र राहुल कुमार को कुलाधिपति स्वर्ण पदक समेत तीन स्वर्ण पदकों से सम्मानित किया जाएगा। विवि प्रशासन का कहना है कि जल्द ही अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन


सीएसए विवि में बीएससी (ऑनर्स) कृषि में कुलाधिपति स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले राहुल कुमार ने 8.69 ओजीपीए प्राप्त किया है। उन्हें राय साहब गजोघर लाल मेमोरियल स्वर्ण पदक और स्व. श्री अक्षयवर सिंह स्मारक स्वर्ण पदक से भी नवाजा जाएगा।

वहीं 8.65 ओजीपीए प्राप्त करने वाले अभिषेक त्रिपाठी को विश्वविद्यालय रजत पदक के साथ डॉ. कीर्तिकर स्मारक स्वर्ण पदक और आस्पी स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा। 8.63 ओजीपीए प्राप्त करने वाले ऋषि शर्मा को विश्वविद्यालय कांस्य पदक से सम्मानित किया जाएगा। कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता ने बताया कि जल्द ही पदक की अंतिम लिस्ट जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें